
लखनऊ : सावन के महीने के अंतिम दिन या श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन 22 अगस्त यानी रविवार को पड़ रहा है रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त पर राखी बांधना काफी शुभ माना जाता हैं। इस बार राखी पर दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इस बार भद्राकाल भी पहले ही खत्म हो जाएगा। इसलिए राखी बांधने के पर्याप्त समय मिलेगा। रक्षाबंधन के दिन बहने आपने भाई के हाथों में राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। इसके अलावा भाई की सलामती और तरक्की की कामना करती हैं हिंदू पंचाग के अनुसार, 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर इस बार दो विशेष संयागे बन रहे हैं। पूर्णिमा तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ योग बन रहा है। इस दिन पूजन से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
22 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक शुभ योग है। इस दौरान शोभन योग बनेगा। वहीं इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा, जो शाम को करीब 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा, जो लोग दोपहर में राखी बांधना चाहते हैं। वे 01 बजकर 42 मिनट से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक राखी बांध सकते हैं। ये राखी बांधने का सबसे शुभ समय होगा।