
एक ही रात में तीन घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना,हजारों का माल किया पार
Thieves targeted three houses in one night, crossed thousands of goods
नवाबगंज,उन्नाव : अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बशीरतगंज गांव में शनिवार रात चोरो ने तीन घरो में सेंध लगाकर निशाना बनाया वही एक घर से चोरों ने नगदी जेवर चोरी कर ले गए परिजनो के सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने पूछताछ कर चोरी रिपोर्ट दर्ज कर ली है,कोतवाली क्षेत्र के गांव बसीरतगंज में निवासी सुनील कुमार पुत्र मंगली अपनी बेटी अंकिता के साथ कमरे में सो रहा था देर रात चोरों ने दीवार के पीछे हिस्से में सेंध लगाकर बक्शे में रखे नगदी जेवर समेत 80 हजार रुपये का समान पार कर दिया सुनील ने बताया कि पत्नी बिटान बेटे अनुपम के साथ कानपुर रिश्तेदारों के यहां गए थे सुबह सोकर उठने पर कमरे का दरवाजा खुला हुआ और बक्शा बाहर पड़ा हुआ था जिसके बाद घटना की जानकारी हुई एसओ संतोष कुमार ने बताया की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई हैं
वही पड़ोस में रहने वाले आकाश गुप्ता ने जानकारी दी जिस घर में चोरी की घटना घटित हुई है उसके सामने एसबीआई बैंक की शाखा है जहां रात्रि के समय होम गार्ड मौजूद रहते उनके रहते चोरी जैसी घटना घटित होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े होते हैं उसी रात बशीरत गंज में अन्य दो जगह दिनेश राठौर पुत्र हरि पप्पू गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता के यहां भी सेंध मारने की पूरी कोशिश चोरों द्वारा की गई वही एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया।