diwali horizontal

दिल्ली में आईएसआईएस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद यूपी में हाई अलर्ट

0 144

 

लखनऊ :  दिल्ली में पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी के यूपी कनेक्शन के बाद डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। पकड़े गए आतंकी के कई और साथी बलरामपुर या अन्य कहीं छिपे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम आतंकी के बलरामपुर स्थित घर तक पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस ने गांव के बाहर ही लोगों को रोक दिया है। गांव के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गयी है। बलरामपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरियर लगाकर बड़े स्तर पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अन्य संदिग्धों की जांच में जुट गई है। दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी अबू यूसुफ उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भकसाई गांव का रहने वाला है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के धौला कुआं रिंग रोड के पास शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने अबू यूसुफ को गिरफ्तार किया है। अब यूसुफ यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार अबू यूसुफ खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य है। उसके पास आईईडी और हथियार बरामद किए गए है।
एडीजी जोन एसएन साबत ने बताया-
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी जोन एसएन साबत ने बताया कि दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने यूपी विधानसभा भवन की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही नेपाल बार्डर पर अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। मोहर्रम व गणेश चतुर्थी के चलते पुलिस व प्रशासन सतर्क है। लखनऊ में पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
सहारनपुर में वाहनों की चेकिंग-
दिल्ली में आतंकी यूसुफ खान की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में भी काफी सतर्कता बरती जा रही है। कुतुबशेर थाने के अम्बाला में हाईवे व अन्य जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है
Leave A Reply

Your email address will not be published.