diwali horizontal

रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा : डॉ आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने किया आयोजन

0 268

मथुरा : डॉ आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के तत्वाधान में बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुष्पांजलि एवं शोभायात्रा के कार्यक्रम हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस अशोक कुमार, मुकेश, पूर्व आयुक्त निधान सिंह आदि रहे। शोभायात्रा का संयुक्त रुप से आरती व पुष्प वर्षा कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक सुरेश चंद्र बोस के ने सभी लोगों से अपील की कि संत रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही आप अपने जीवन का भला कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को केवल संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही खत्म किए जाने की बात कही। मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य ग्रहण कराएं तभी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची पुष्पांजलि होगी।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक त्रिलोकीनाथ कर्दम, मोहन सिंह कदम कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद बौद्ध अशोक कुमार भूकेश, निधान सिंह, ताराचंद प्रधान मेराज अली कृष्ण गोपाल कर्दम आरके फाइटर डॉक्टर जगदीश साहू मुन्ना जेपी भारती राजेंद्र प्रसाद उर्फ गुड्डू सेठ हरी बाबू विजय सिंह बाजना पंचम सिंह आजाद एडवोकेट सतवीर सिंह जितेंद्र निगम आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.