diwali horizontal

वी आई पी प्रमुख मुकेश साहनी का चुनाव लड़ने से इंकार ,डिप्टी CM  बनेंगे!

0 142

वी आई पी प्रमुख मुकेश साहनी का चुनाव लड़ने से इंकार ,डिप्टी CM  बनेंगे!

Bihar Election News:वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। हालांकि, वे महागठबंधन में बने रहेंगे। सहनी ने राज्यसभा जाने से भी मना कर दिया और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वे डिप्टी सीएम बनेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी ने शुक्रवार को इनकार कर दिया। उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा- हमे राज्यसभा नहीं चाहिए, मुझे डिप्टी CM बनना है। अब मैं अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करूंगा।

दरअसल, कांग्रेस ने सहनी को राज्यसभा सीट ऑफर की थी, लेकिन सहनी इस पर राजी नहीं हुए। उन्होंने कल राहुल गांधी लेटर में लिखा था- वादे के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। वहीं, सहनी को आज दरभंगा के गौराबौराम सीट से नामांकन भरना था।

चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया है। आज पहले के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुका है। राजद ने अब तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की। कई उम्मीदवारों को बिना किसी औपचारिक घोषणा के ही चुनाव चिन्ह मिले हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 3 दिन के लिए बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर हुई। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा। NDA के सभी पांच सहयोगी दलों ने सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में पहले फेज में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.