diwali horizontal

शिवसेना ने मनाया शौर्य दिवस

0 113

 

बस्ती। शिवसेना की बैठक मंगलवार 6 दिसम्बर को जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में निर्मली कुण्ड में सम्पन्न हुई। जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि लम्बे संघर्ष और कारसेवको के बलिदान के बाद श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अब काशी विश्वनाथ और मथुरा की बारी है कि इन मंदिरों के पास से अवैध अतिक्रमण हटाया जाय तभी सच्चे रूप में शौर्य दिवस साकार होगा।
शिवसेना की बैठक में मुख्य रूप से संजय प्रधान , शिवेश शुक्ला, राधेश्याम शुक्ला, अनिल कुमार, मनमोहन त्रिपाठी, रवि मिश्रा, दिनेश शर्मा , अंकित त्रिपाठी, योगेश पाल , संजय त्रिवेदी, प्रदीप पाण्डेय, अतुल शर्मा, राजेश चौधरी, रमेश पाण्डेय, आयुष्मान पाण्डेय, गिरजेश चौरसिया, धर्मेंद्र यादव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.