diwali horizontal

खबर का बड़ा असर बैंक मित्र को पद से हटाया

Big impact of news removed Bank Mitra

0 230

खाताधारकों की समस्या को गंभीरता से किया था प्रकाशित अधिकारियों ने लिया संज्ञान

बाराबंकी :  जनपद में एक बार फिर सिटीजन वॉयस की खबर का बहुत बड़ा असर हुआ है, दरअसल बाराबंकी के कोठी कस्बे में मौजूद आर्यावर्त बैंक के खाताधारकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमारे संवाददाता श्रवण चैहान ने एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसको अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए बैंक मित्र आनंद किशोर पांडे को बैंक मित्र पद से हटा दिया है और बैंक के बाहर नोटिस जारी करते हुए बैंक खाता धारकों को सूचना उपलब्ध कराई है, उस नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि आनंद किशोर पांडे पुत्र रुकमणी नंदन कोठी को आर्यावर्त बैंक कोठी उस्मानपुर शाखा के बैंक मित्र के पद से हटा दिया है,

वह इसी दौरान नोटिस मे यह भी लिखा गया है कि बैंक से आनंद किशोर पांडे का कोई लेन-देन नहीं है, कृपया आप सभी खाताधारक बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार का लेनदेन आनंद किशोर पांडे के माध्यम से ना करें, किसी भी प्रकार की घटना के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे बैंक इसके लिए उत्तरदाई नहीं होगा, फिलहाल नोटिस जारी होने के बाद आर्यावर्त बैंक के संबंधित उच्च अधिकारियों ने हमारे संवाददाता श्रवण चैहान को जानकारी देते हुए कहा कि आपकी लिखी गई खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई गई तो पता चला कि लिखी गई खबर पूरी तरीके से सत्य है इसी को संज्ञान में लेते हुए बैंक मित्र आनंद किशोर पांडे को बैंक में पद से हटा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.