
कानपुर : रायपुरवा शक्कर मिल खलीवा निवासी चांद का बेटा विनय कुमार (17) मंगलवार को मोहल्ले के साथी शनि और शिवा के साथ पुराने पुल के पास गंगा नहाने गया था। इस दौरान गहराई में जाकर वह डूब गया साथियों की सूचना पर परिजनों ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह नए गंगा पुल के पास विनय का शव बरामद हो गया। छोटे बेटे का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।