diwali horizontal

गांधी भवन में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान

0 152

 

बाराबंकी : महात्मा गाँधी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान मे देवा रोड स्थित गांधी भवन मे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ खिलाड़ी हाजी सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि छोटे बच्चों मे खेल और व्यायाम के प्रति जागरुकता पैदा करने का काम महात्मा गाँधी स्पोर्ट्स क्लब कर रही है। जो बच्चे सुबह पुलिस लाइन मैदान मे हॉकी खेलते है उन्हें क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने बताया कि गर्मी की छुट्टियों मे क्लब एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गांधी भवन मे करेगा। जो शिविर 15दिनों का होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षित बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब जनपद मे युवाओं को खेल से जोडने का काम करेगी। यह जिला कभी खेल के क्षेत्र मे विश्व पटल पर था। जो अब पिछड़ गया है। जिसे एक बार फिर विश्व पटल पर पहुंचाना है।

इस मौके पर अमान अंसारी, हाशिम अंसारी, आफताब, सौरभ कश्यप आदिल अहमद, महफूज अहमद सहित कई खिलाडियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी अरुण कुमार त्रिवेदी, विजय अवस्थी, अनिल कुमार गुप्ता, अयाज अंसारी, मुजिब अहमद, मो आदिल, रिजवान रजा, अभिषेक तिवारी, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.