
कानपुर: चौबेपुर के बिकरू गाँव में दो जुलाई की आधी रात को दहशतगर्द विकास दुबे ने जिस सेमी ऑटोमैटिक राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं वह शनिवार रात मध्य प्रदेश में भिंड पुलिस ने बरामद कर ली। एक डबल बैरल बंदूक भी बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।राइफल विकास के भाई दीपक दुबे की है। एक सप्ताह पहले जब एसटीएफ ने हथियारों के भिंड कनेक्शन का खुलासा कर असलहों की बरामदगी की थीए उसी से भिंड पुलिस को सुराग लगा। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मेहगांव व भिंड शहर पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी जग्गू उर्फ आकाश कुशवाहा को सबसे पहले उठाया। उसके पास से दुनाली बंदूक मिली। उससे पूछताछ के बाद देवरी मेहगांव निवासी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से दीपक दुबे की सेमी ऑटोमैटिक राइफल ;मेड इन अमेरिकाद्ध बरामद हुई।
15 से 20 दिन पहले ही खरीदे थे हथियार
आकाश और अभिषेक ने बताया कि यह हथियार उन्होंने 15 से 20 दिन पहले ही खरीदे हैं। 12 बोर की दुनाली बंदूक 30 हजार रुपये और सेमी ऑटोमेटिक राइफल 3 लाख में खरीदी है। बताया जा रहा है कि दोनों को यह हथियार डिडी नगर निवासी मनीष यादव ने बेचे थे। एक मार्च को विकास के छह मददगारों के साथ मनीष को यूपी एसटीएफ जेल भेज चुकी ह आरोपी अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले न्यायालय के मालखाना में हुई 14 बंदूकों की चोरी के मामले में भी पकड़ा गया था। बाद में पैरोल पर बाहर था। असलहों की बरामदगी के लिए यूपीएसटीएफ भी लगी थी। एक टीम भिंड में डेरा डाले हुए थी। ये राइफल सबसे पहले बसपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के रिश्तेदार बंटी ने खरीदी थी। उसके बाद ये राइफल आगे बढ़ती गई।