diwali horizontal

भारत माता के नारों से गूंज उठा आदमपुर एयरबेस।

0 77

भारत माता के नारों से गूंज उठा आदमपुर एयरबेस।

भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब में जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात की। उन्होंने ऑपरेशन को लेकर बातचीत की। सफल एयर स्ट्राइक के लिए उन्होंने जवानों को बधाई भी दी। आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन ने 1965 के युद्ध में अहम रोल निभाया था। 6 सितंबर 1965 को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और हलवारा (लुधियाना) एयरफोर्स स्टेशन के एरिया में हमला किया था। आदमपुर और हलवारा एरिया में भारतीय वायुसेना ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया था।

इसके अगले दिन, 7 सितंबर को पाकिस्तानी वायुसेना ने आदमपुर, पठानकोट और हलवारा में अपने 135 विशेष कमांडो भी पैराशूट से उतारे थे। भारतीय फौज ने इनका पूरी ताकत से सामना किया। जिसका नतीजा ये रहा कि 135 में से सिर्फ 10 कमांडो ही वापस पाकिस्तान जा पाए थे। बाकी कमांडो या तो मारे गए या फिर भारतीय फौज ने लोगों की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

सैनिकों से मुलाकात के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।”

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसकी सेना के हमले में आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरस्ट्राइक से लेकर सीजफायर पर राष्ट्र को संदेश दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.