diwali horizontal

सरकारी भवन पुराने व जर्जर स्थिति में है उनका ध्वस्तीकरण किया जाये रू ज्ञान तिवारी

0 358

रेउसा सीतापुर :  क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने ग्राम पंचायत रेउसा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन व पास में पुरानी सरकारी बिल्डिंग जैसे रेउसा सेकेंड में दो कमरों सहित स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जो सरकारी भवन पुराने व जर्जर स्थिति में हैं उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराते हुए उनके स्थान पर नवीन भवन बनवाये जाने का आश्वासन दिया। बीआरसी पर तैनात रामेंद्र मिश्र के बीआरसी कार्यालय की बाउंड्री वाल बनवाये जाने का अनुरोध किये जाने पर विधायक ने आश्वासन दिया। विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों की बाउंड्रीवाल बन जाने से अनेक परेशानियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक राम अक्षयवर, दिनेश चंद्र चैहान, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती अर्चना पांडेय व अशोक बाजपेयी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.