diwali horizontal

सीतापुर Live 09/10/25

पूर्वोत्तर रेलवे ए डी आर एम को लहरपुर को रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

0 135

पूर्वोत्तर रेलवे ए डी आर एम को लहरपुर को रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

सीतापुर  जनपद के राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD) के प्रतिनिध मंडल ने सीतापुर रेलवे स्टेशन पर विकसित राष्ट्र का आधार अमृत संवाद करने आई एडीआरएम नीतू को जन हित की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। राजा टोडरमल स्मारक समिति,समाज सेवी संस्था समय-समय जनहित की समस्याओं की मांग करती रहती है। राष्ट्रीय संस्थापक का अध्यक्ष संजय पुरी ने बताया 1984 के दशक से रेलवे के द्वारा सर्वे भी हुआ था,जो सीतापुर से लहरपुर होते हुए बहराइच तक रेलवे लाइन को जोड़ना व नया रेलवे स्टेशन सीतापुर के तहसील लहरपुर में जन्मे राजस्व के जनक राजा टोडर मल जी के नाम रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की जा रही हैं ।

जो आज तक पूरी नहीं हुई है। लहरपुर बहुत पिछड़ा इलाका है, ट्रेन चलने से आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान हो सकेगी। सीतापुर से बहराइच तक ट्रेन को चलवाने व लहरपुर को राजा टोडरमल के नाम रेलवे स्टेशन बनाने को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंप कर मांग की गई। प्लेट फॉर्म की साफ सफाई व यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान हो रही असुविधाओं को लेकर यात्रियों से संवाद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, कार्यकारिणी सदस्य खिलाड़ी शाह, सहित रेलवे का स्टाफ अन्य उपस्थित रहे।

लकड़ी ठेकेदारों के आगे नतमस्तक है वन कर्मचारी व अधिकारी 

 हरियाली मुक्त बनाने में जुटे लकड़ी ठेकेदार!
सीतापुर जनपद के सकरन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिठमनी में नाथूराम के घर पर एक नीम का पेड़ लगा हुआ था जिसको ठेकेदार इशरत के द्वारा बिना परमिट बनवाई पुलिस के संरक्षण में घटना को अंजाम दे दिया गया जब इसकी जानकारी मीडिया को हुई तो मौके पर मीडिया गई तो वन दरोगा प्रद्युम्न त्रिपाठी से बात की गई तो वन दरोगा राज नाथ यादव गांव में आए उन्होंने मीडिया को काल कर बताया कि पेड़ नहीं काटा है डाली काटी गई है आखिर वन विभाग क्यों गुमराह कर रहा है मीडिया ने वन दरोगा से बात की गई तो वन दरोगा पदुमन त्रिपाठी बोले सुबह आकर पेड़ दिखाओ कार्रवाई में करूंगा जबकि मीडिया कर्मी के द्वारा वन रेंजर को वीडियो और फोटो दोनों भेजे गए हैं

फिर भी वन विभाग मीडिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है मेरे संबंध में वन रेंजर कमल सिद्दीकी से बात की गई तो उन्हें बताया मैं दिखाकर कार्रवाई करवाता हूं देखना यह होगा एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार वनर संरक्षण को बढ़ावा दे रही है दूसरी तरफ हरे-भरे पेड़ों को लकड़कत्ते घटना को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं अब देखना यह हो की वन रेंजर क्या करवाई करते है

गांजरी इलाके को हरियाली मुक्त बनाने में जुटे तहसील बिसवां रेंज के लकड़ी ठेकेदार एक ही रात में विभिन्न गाँवो में बगैर परमिट के ठेकेदारों ने कटवा डाले दर्जनों प्रतिबंधित प्रजाति के हरे भरे पेड़।
  सकरन थाना क्षेत्र के देवमन बेलवा में सोमवार को तीन आम व चार जामुन के पेड़ों को काट डाला गया, ग्राम पंचायत रउवापुर नेवादा में पूर्व प्रधान पुत्ती लाल के द्वारा वृहद वृक्षारोपण के तहत सरकारी निधि से सड़क के किनारे लगवाए कदम्ब के दो विशाल पेड़ों को ग्राम निवासी बांके लाल द्वारा कटवा कर बेंच लिया गया इसी के साथ ग्राम रुद्रपुर में मो. इक़बाल खां के खेत मे लगे चार जामुन के पेड़ों को क्षेत्रीय ठेकेदार ने कटवा लिया।
  सांडा सकरन इलाके में इस समय प्रतिबंधित पेड़ों का कटान जोरों से हो रहा है वन कर्मचारी व अधिकारी प्रतिबंधित पेड़ों के कटान को रोकने में असहाय दिख रहे हैं या यह सब खेल वन अधिकारी वन कर्मचारी की मिली भगत से खेला जा रहा है अगर ऐसा है तो एक दिन शानदार चक्रण क्षेत्र से हरियाली का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।
  इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय वन अधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया शिकायत मिली थी टीम को भेजा गया है जांच कर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

  •  बाबू जी हमेशा बिहार जैसे राज्य की उन्नति के लिए कार्य करते रहे। वह हमेशा
  • शोषित वंचित वर्ग के नेता के रूप में जाने जाएंगे। शरद तिवारी
सीतापुर जनपद में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक श्रदेय स्व०  राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय सीतापुर में एक बैठक आहुत की गई जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने नेता स्व० श्री राम विलास पासवान जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद तिवारी जी ने कहा कि स्व राम विलास पासवान जी देश के गरीब, वंचितों, मजलूमों व असहायों के सच्चे नेता थे

उनकी दूरगामी सोच और नीतियों के बदौलत देश आज विभिन्न क्षेत्रों में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश को आज एक ऐसे युगपुरुष को खोकर अकल्पनीय क्षति पहुंची है। मेरी भारत सरकार से मांग है कि सच्चे देशभक्त श्रद्धेय श्री राम विलास पासवान जी को न केवल पद्मभूषण से अपितु भारत रत्न से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद सीतापुर के कार्यकारिणी सदस्य अंशुल त्रिवेदी जी, अर्पित मिश्र तेजस जी, कुलदीप वैश्य जी, राजकुमार वाल्मीकि जी, ललित मिश्र एवं चंदन मिश्रा, प्रभात सिंह, हिमांशु शुक्ला आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

लहरपुर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 

सीतापुर:जनपद के लहरपुर स्थानीय विकासखंड सभागार में जीएसटी को लेकर लहरपुर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला , विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने मोदी सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक “घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” के खूबियों का बखान किया वहीं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करते हुए मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल के विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी व जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने घटी हुई जीएसटी दरों के चलते आम जनमानस को होने वाले विभिन्न लाभों पर भी पर चर्चा की वह उपस्थित लोगों से इस संदेश को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता भगवान दीन त्रिवेदी ने किया

वहीं अंत में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने किया व आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामजीवन जायसवाल, लहरपुर मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल देहात मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा सकरन मंडल अध्यक्ष हरगोविंद भार्गव परसेंडी मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव ,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रमा निकेत सिंह तोमर, पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता मनोज गुप्ता, रामे बाजपेई, तुमुल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, गजराज सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष महेश वर्मा रामू,प्रधान शुभम श्रीवास्तव, जयद्रथ वर्मा, संजय शुक्ला, अखिलेश दीक्षित, संजू मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, आकाश रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, प्राजंल मिश्रा सहित अनेकों ग्राम प्रधान सदस्य क्षेत्र पंचायत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सी.एम. युवा ऋण योजना व एम.एस. एम.आई. योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण कार्य क्रम का किया गया आयोजन

 सीतापुर जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यूनियन बैंक के तत्वाधान में सी.एम. युवा ऋण योजना व एम.एस.एम.आई. योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण कार्य क्रम का आयोजन किया गया।
  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आत्म निर्भर बनाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सी. एम.युवा ऋण योजना एवं एम.एस.एम.आई. योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा ऋण योजना युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
  उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि इस अवसर का उपयोग उद्यमिता विकास के लिये करें व अन्य युवाओं को इसके लिये प्रेरित भी करें। इस ऋण से युवाओं को विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे।  जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस ऋण वितरण कार्यक्रम से लाभार्थियों एवं बैंकों के बीच अच्छा समन्वय स्थापित होगा।

  उन्होंने बैंकों के प्रति निधियों से अपील की है कि हमें ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिये, जो पात्र हों एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं।
  जिलाधिकारी द्वारा कुल उन्निस लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा ऋण योजना,दो स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों का चेक वितरण किया गया। साथ ही तीन बैंक मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
  इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मारकंडे यादव, यूनियन बैंक के प्रतिनिधि व लाभार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी की छवि धूमिल कर रहे एम एल सी पवन सिंह चौहान~ शिव प्रकाश सिंह 

  सीतापुर: जनपद के स्थानीय निकाय सीतापुर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान द्वारा भैंसामऊ तहसील बक्शी का तालाब जिला लखनऊ में स्थापित एसआर ग्लोबल शिक्षण संस्थान के नाम से एकड़ों जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किया जा रहा है।यह बात किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा उपरोक्त शिक्षण संस्थान में गाटा संख्या 560 चारागाह, 561 खेल मैदान,558 चकमार्ग,553 नाली, 546 चक मार्ग,528 चक मार्ग,541 चक मार्ग के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण कर खुले आम शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भू माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान पर पानी फेरने का काम भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान द्वारा किया गया है।

 

अवैध कब्जा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है।
  स्थानीय जन मानस में लोग कहते हैं कि उ०प्र० शासन की मंशा पर पानी फेरते हुए प्रशासन द्वारा दोहरा मापदंड अपनाकर खुलेआम शासनादेश को ठंडे बस्ते में डाल कर उसका उलंघन किया जा रहा है।
  किसान मंच सीतापुर द्वारा उपरोक्त अवैध भूमि कब्जे पर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन व शिकायत की गई है।और संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्यवाही न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।जिसकी संपूर्णजिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

विकास की कहानी अधूरी न पेयजल,न शौचालय, न स्कूलों की सुध!

 सीतापुर: जनपद में विकास के नाम पर अधिकांश ग्राम पंचायतों में हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।सरकारी योजनाओं के बावजूद ग्रामीण इलाकों में न तो अमृत शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है, न ही बुनियादी सुविधाएँ पूरी हो रही हैं।ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर तो बने हैं,परंतु उसमें अभी तक कूड़ा पहुंचा ही नहीं। हम बात कर रहे हैं जिले के विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत परसेहरा की। परसेहरा जैसी जिले में अनेकों ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां लोग वास्तविक विकास को आज भी तरस रहे हैं।ज्यादातर ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक शौचालयों में अधिकांश समय ताले में जकड़े रहते हैं। सार्वजनिक शौचालयों की हालत बदतर है कई जगहों पर टूट-फूट, गंदगी और जल की भारी किल्लत बनी हुई है।

 ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना के तहत जिन गांवों में पानी पहुंचना था,वहां आज भी लोग हैंडपंप और पुराने कुओं से पानी भरने को मजबूर हैं।कहीं टंकी बनी ही नहीं, तो कहीं बनी भी तो चालू नहीं हो पाई।जिन घरों को कनेक्शन मिलना था, वहां पाइप बिछाए बिना ही योजना का बोर्ड लगा दिया गया है।इसी तरह,प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई विद्यालयों में बाउंड्री वॉल अधूरी है, शौचालयों में गंदगी फैली हुई है और स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
  ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से विकास का वादा तो खूब किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस है।सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल और स्वच्छ वातावरण का इंतजार करना पड़ेगा? क्या यही है “विकास की कहानी” जो कागजों में लिखी जा रही है।

पसनैका के ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

 सीतापुर जनपद के विकास खण्ड ऐलिया  मुख्यालय इमलिया सुल्तानपुर के गेट पर पसनैका के ढाई दर्जन ग्रामीणों ने वरिष्ठ पत्रकार सरोज सिंह की अगुवाई में बुधवार की सुबह से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है पंचायत विभाग सरकार की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जहाँ सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं छात्र छात्राओं को शौंचालय, मूत्रालय का लाभ नहीं मिल सका है।जिसके सम्बन्ध में ब्लाक के अधिकारियों से लेकर जिले के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित कर समय समय पर अवगत कराया जाता रहा है।

पंचायत विभाग की इस हठ धर्मिता के चलते हम सब ग्रामीण विवश होकर धरने पर बैठे हैं। जब तक सभी बिन्दुओं की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा। तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो धरना आमरण अनशन में बदल दिया जायेगा।
    धरने की अगुवाई कर रहे सिंह ने बताया कि जूनियर विद्यालय सरांय जीत की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण का करीब सात लाख से अधिक शासकीय धन हड़पा जा चुका है। दुबारा चालू वर्ष में बिना स्टीमेट स्वीकृति कराये बाउण्ड्रीवॉल का घटिया निर्माण शुरू कराया,जिसमें नीव तक नहीं थी। जिसका विरोध कर उत्तर दिशा की अपने समक्ष नीव खुदवाई थी। शेष में परिवर्तन नहीं किया गया उक्त विद्यालय में चार वर्ष बीतने के बाद भी शौंचालय व मूत्रालय सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है। जो टायलीकरण कराया गया उसमें बिना फर्श तोड़े ही लीपापोती की गई, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प मरम्मत व रिबोर में भी खेला किया गया  हैण्डपम्पों से निकाली गई पुरानी सामग्री का अता पता नहीं है। उचित दर विक्रेता चयन हेतु बैठक एजेण्डा जारी न करना पंचायत विभाग की हठधर्मिता दर्शाता है। धरने पर मुख्य रूप से मनोज कुमार, परवन, रामकुमार, मंगल सिंह, रामनिवास,रविन्द्र यादव, होरी लाल,प्यारेलाल आदि उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल चौधरी ने लगवाया नेत्र शिविर 

सीतापुर: जनपद के तहसील लहरपुर के ग्राम परसेंडी में इंद्रपाल चौधरी सदस्य जिला पंचायत ने आज बुधवार को अपने घर पर जिला अस्पताल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल चौधरी के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घघाटन अनूप सिंह प्रधान परसेंडी व प्रहलाद कुमार कन्नौजिया एडवोकेट/पत्रकार के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला पंचायत सदस्य के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों व आये हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रपाल चौधरी ने कहा की आंख से बढ़कर मनुष्य के जीवन में कुछ नहीं होता है आंख अस्पताल सीतापुर के द्वारा बड़े पैमाने पर गांव गांव में जाकर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे कमजोर लोगों को घर बैठे ही इलाज की सुविधा प्राप्त होती है,और यदि नेत्र रोगी को आंख के संबंध में गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो आंख अस्पताल सीतापुर के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाता है।श्री

चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का नेत्र शिविर में स्वागत है।इंद्रपाल चौधरी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 240 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 56 मरीज को ऑपरेशन हेतु आंख अस्पताल सीतापुर बस द्वारा लाया गया जिनका ऑपरेशन हो जाने के उपरांत हॉस्पिटल के द्वारा पुनः तीसरे दिन सभी मरीजों के घरों को भेज दिया जाएगा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनूप सिंह प्रधान परसेंडी,इंद्रपाल चौधरी सदस्य जिला पंचायत, प्रहलाद कुमार कन्नौजिया एडवोकेट/पत्रकार,मनोज तिवारी पत्रकार, समरजीत विपिन तिवारी पत्रकार,यादव,राजेंद्र चौधरी, रामकिशोर यादव,रामजीवन जायसवाल, रामरतन भार्गव,बबलू कश्यप आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.