diwali horizontal

सामूहिक विवाह में 10 जोड़े एक दूजे के हुए

0 150

मलिहाबाद, लखनऊ : मलिहाबाद  तहसील छेत्र की माल विकास खंड में मंगलवार को 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन हुआ। जिसमें सांसद, विधायक सहित सम्मानित लोगों ने सभी जोड़ों को सुखद जीवन जीने का आशिर्वाद दिया।बतातें चले कि माल ब्लाक पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बड़ी ही धूम धाम से हुआ जिसमें छेत्र की 10 गरीब, बेसहारा बेटियों के हाँथ पीले किए गए।

जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलाल गंज के सांसद कौसल किशोर, विधायक मलिहाबाद जय देवी, मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान, माल विकास खंड प्रमुख दिलावर, सहित मलिहाबाद  खंड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा, बीडीओ माल प्रतिभा जायसवाल, सहित अधिकारी कर्मचारियों ने शादी के पवित्र बंधन में बंधे सभी जोड़ों को आशिर्वाद दिया। सभी जोड़ों को पायल, बिछिया, घड़ी, डिनर सेट, सहित 35 हजार रुपए की धनराशि उनके खाते में उपलब्ध कराई गई। इसके साथ साथ अन्य उपहार भी दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.