diwali horizontal

लखनऊ में 10 कुत्तों को मांस में जहर मिलाकर खिलाया।

0 66

लखनऊ में 10 कुत्तों को मांस में जहर मिलाकर खिलाया।

Lucknow News:लखनऊ में किसी ने 10 कुत्तों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे 4 कुत्ते तड़प-तड़प कर मर गए। बाकी के 6 कुत्तों का जीव आश्रय संस्था के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने संस्था को फोन कर सूचना दी थी।

घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास की है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कुत्तों को जहर दिया था। अब तक 4 कुत्तों की मौत हो चुकी है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एक संस्था वाले आए हैं जो कुत्तों का इलाज कर रहे हैं।

जीव आश्रय संस्था के सदस्य शशि शेखर ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर देखा तो 4 कुत्तों की मौत हो चुकी थी और 6 तड़प रहे थे। 2 डॉग्स की कंडीशन बेहद गंभीर थी। 4 कुत्तों को मौके पर और 2 को NGO के ऑफिस में इलाज दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.