diwali horizontal

देश दुनिया की 10 महत्वपूर्ण खबरें।

0 54

देश दुनिया की 10 महत्वपूर्ण खबरें।

Top 10  News

1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की और इन ऑपरेशनों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

 

2. CocoGauff ने विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-7(5), 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता

 

3. उत्तराखंड में केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा और आतंकवादियों और उनके अपराधियों के बीच कोई अंतर नहीं किया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा Times of India के लिए लिखे गए लेख को साझा करते हुए कही।

 

5. ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत आए हैं.उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात हुई.जयशंकर ने कहा कि भारत, पहलगाम हमले पर ब्रिटेन द्वारा सख्त निंदा किए जाने की सराहना करता है.भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी नई दिल्ली पहुंचे हैं.ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लैमी की ताजा भारत यात्रा में व्यापार और आप्रवासन प्रमुख अजेंडा हैं.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लैमी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत में स्वागत करने के लिए आपका शुक्रिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”लैमी ने दोनों देशों के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए लिखा कि भारत और ब्रिटेन आपसी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे.

 

6. कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। निर्वाचन आयोग ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मतदाताओं से अनुकूल चुनाव नतीजे नहीं मिलने के बाद इलेक्शन कमीशन को बदनाम करना पूरी तरह बेतुका काम है। अब राहुल गांधी ने इसका जवाब दिया है और कुछ सवाल भी खड़े किए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक्स पर कहा, ‘प्रिय निर्वाचन आयोग, आप एक संवैधानिक संस्था हैं। गंभीर सवालों के जवाब में बिना हस्ताक्षर के अस्पष्ट नोट्स जारी करना उचित तरीका नहीं है। अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो मेरे लेख में उठाए गए सवालों के जवाब दें और इसे साबित करें।’

 

7. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने बहरहाल राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ पिछले दो दिनों में किए गए अपने सभी आरोपी का ट्वीट डिलीट कर दिए हैं उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर यौन दुर्व्यवहार के लिए प्रसिद्द Einstein Island से संबंधित वीडियो पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है, Elon Musk अमेरिका की राजनीति में खुलकर उतरने वाले है उनकी नई पार्टी का नाम *The America Party* होगा

 

8. भारतीय रेल में ट्रेनों के सफर का अनुभव बदलने जा रहा है। रेल यात्री जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (स्लीपर) में सफर का आनंद उठा सकेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने 30 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को चलाने का लक्ष्य रखा है। पहली ट्रेन जुलाई के अंत तक पटरियों पर दौड़ेने लगेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्पीड ट्रॉयल पूरा हो चुका है। अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) लखनऊ ने ट्रेन की तकनीक व स्पीड संबंधी जांच पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रेलमार्ग व किराया तय कर रहा है।

 

9. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की त्रैमासिक बैठक शनिवार को हुई। इस बैठक में सभी ट्रस्टीज को राम मंदिर निर्माण की अद्यतन जानकारी दी गई। राम मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों का नामकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार जन्मभूमि पथ का नामकरण आदिगुरु रामानंदाचार्य के नाम पर होगा, इसी तरह क्रॉसिंग थ्री आदिगुरु माध्वाचार्य, क्रॉसिंग 11 आदिगुरु शंकराचार्य व उत्तरी प्रवेश द्वार आदिगुरु रामानुजाचार्य के नाम पर होगा

 

10. उत्तर प्रदेश में अब परिवार की सहमति के बिना गुपचुप तरीके से विवाह कर उसका पंजीकरण कराना आसान नहीं रहेगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आईजी निबंधन ने विवाह पंजीकरण को लेकर नए अंतरिम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब विवाह पंजीकरण केवल उसी जिले में किया जाएगा जहां वर-वधु या उनके माता-पिता निवास करते हों. इसके साथ ही विवाह के साक्ष्य के रूप में सिर्फ फोटो या कार्ड काफी नहीं होगा, विवाह कराने वाले पंडित या पुरोहित की गवाही और शपथ पत्र अनिवार्य होगी.

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.