diwali horizontal

24 घंटे में UP में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 137 हुई 7 रिकवर

0 91

उत्तर प्रदेश : में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। वहीं एक दिन में 1 लाख 46 हजार 242 सैंपल की जांच हुई हैं। इस बीच 7 मरीज रिकवर हुए हैं, जिसके बाद से कुल एक्टिव केसों की संख्या 137 हो गई है अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 8 करोड़ 85 लाख 9 हजार 460 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं, अब तक 16 करोड़ 87 लाख 26 हजार 674 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 11 करोड़ 49 लाख 5 हजार 543 को पहली डोज लगाई गई है 5 करोड़ 38 लाख 21 हजार 131 को दोनों डोज लग चुकी है। रविवार को एक दिन में 3 लाख 99 हजार 374 को वैक्सीन की डोज लगी।

मेडिकल कॉलेज में 100 और सीएचसी-पीएचसी में 50 बेड की व्यवस्था

दुनिया के कई देशों के साथ ही ओमिक्रॉन की दस्तक अब भारत में भी हो चुकी है। कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पुणे में इसके मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने सतर्कता और बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इसे लेकर जिलों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वच्छता, कोविड प्रोटोकॉल, फोकस टेस्‍टिंग, टीकाकरण, सर्विलांस, सैनिटाइजेशन को इस चक्रव्यूह का हिस्सा बनाया है।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीकू नीकू और सीएचसी और पीएचसी में 50 नए बेड की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने आला अधिकारियों को नए वेरिएंट को लेकर अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्‍त करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ऑक्‍सीजन, बेड, लैब जैसी व्‍यवस्थाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

केजीएमयू में जीनोम परीक्षण को तेज करने के आदेश

प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी को सभी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। सूबे में 73000 निगरानी समितियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी सरकार ने प्रदेश में कोरोना की पहली लहर में कम समय में जांच की रफ्तार को बढ़ाया था, जिसके बाद यूपी प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक आरटीपीआर जांच करने में सक्षम है नए वैरिएंट को ध्‍यान में रखते हुए भविष्‍य में जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा। सीएम ने पीजीआई, केजीएमयू में जीनोम परीक्षण को तेज करने के आदेश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.