diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में 10 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

0 173

यूपी : में यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की पहल पर यातायात निदेशालय के पांच हजार पद बढ़ा दिए गए हैं ये पुलिस कर्मी नागरिक पुलिस से यातायात में स्थानांतरित किए जा रहे हैं।

जल्द ही प्रशिक्षण दिलाने के बाद इन यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या 5080 थी। इसमें 52 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 180 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 733 मुख्य आरक्षी और 4115 कांटेबल थे डीजीपी के आदेश के बाद 43 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 400 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 1280 मुख्य आरक्षी और 3277 कांस्टेबल बढ़ा दिए गए है नए आ रहे पुलिस कर्मियों को डेढ़ माह का प्रशिक्षण दिलाने के बाद फील्ड में भेज दिया जाएगा। नए यातायात पुलिस कर्मियों के आने से कई बड़े जिलों में यातायात की खराब स्थिति में सुधार हो सकेगा।

लखनऊ-कानपुर व मथुरा-चंदौली हाईवे पर बनेंगे 21 थाने

प्रदेश में फिर से हाईवे पुलिसिंग की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में और दही इलाके में थाने बनेंगे वहीं मथुरा-चंदौली जीटी रोड पर 19 थाने बनाए जाएंगे। विश्व बैंक इसके लिए राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का ऋण देगा यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो अन्य र्हाईवे पर भी थाने बनाए जाएंगे। दोनों हाईवे पर कुल पांच सर्किल बनाए जाएंगे। वहां दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.