diwali horizontal

SHOW MAN राज कपूर के जन्म के 100 साल ! जानिए उतार चढ़ाव

0 163

BOLLYWOOD: 14 दिसंबर 1924, करीब 100 साल पहले ब्रिटिश इंडिया के पेशावर  अब ये हिस्सा पाकिस्तान में है की आलीशान कपूर हवेली में राज कपूर का जन्म हुआ था ।राज कपूर की फिल्में नहीं चल रही थीं।

 

 

 

 

 

फ्लॉप फिल्में परेशानी बन सकती हैं ये राज को पता था। उन्होंने पीछे हटने की जगह एक कदम आगे बढ़कर 1948 में खुद का प्रोडक्शन हाउस आरके फिल्म्स शुरू कर दिया। पहली फिल्म बनानी शुरू की  आग, खूब पैसे खर्च किए। इतने कि फिल्म पूरी होने तक यूनिट के चाय-नाश्ते के लिए नौकर से उधार लेने की नौबत आ गई।

ये अकेला किस्सा नहीं है। राज कपूर ने  आवारा  बनाई, जिससे दुनिया भर में पहचान मिली। लेकिन 1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर ने उन्हें फिर सड़क पर ला दिया। लोगों के पैसे चुकाने के लिए उन्हें पत्नी के गहने गिरवी रखने पड़े। वे डिप्रेशन में चले गए।

राज ने हार नहीं मानी, 1973 में उन्होंने  बॉबी  बनाई जो हिट रही और इंडस्ट्री में उनका कमबैक हो गया। बॉबी से उन्होंने बॉलीवुड को ऋषि कपूर नाम का एक नया हीरो भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.