diwali horizontal

थाना जैदपुर में आयोजित हुआ समाधान दिवस आये 12 मामले

0 204

बाराबंकी : माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस में ज़ैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 12 मामले आए थे। मौके पर एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। और बाकी मामलों के लिए टीम बनाई गई। ग्राम पंचायत सोहिलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह वर्मा ने थाना समाधान दिवस में शिकायत की वह ग्राम पंचायत में इंटरलॉन्किंग का निर्माण कार्य करा रहें हैं। जिसको कुछ लोग राजनीति के कारण रोक रहे हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। और निर्माण कार्य को रोकने वाले लोगों को फटकार लगाई थी।

लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर वह लोग निर्माण कार्य रोक रहे हैं। इसलिए पुलिस को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य को कराया जाए। जिससे ग्रामीणों की समस्या दूर हो जाए। ज़ैदपुर कस्बे से भी एक मामला भूमि से संबंधित था। जिस पर टीम का गठन किया गया है। कुल 12 मामले आये हुए थे। जिसमें 11 का निस्तारण नही हो पाया है। इस अवसर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंसी, अहमदपुर चैकी प्रभारी सुशील कुमार त्रपाठी,दरोगा हरदोष सिंह सेंगर,दरोगा राजेश यादव,दरोगा विपिन सिंह,कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित लेखपाल मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.