
कानपुर : बजरिया रामबाग निवासी संतराम इसरानी की बेटी देवी इसरानी ने वर्ष 2015 में इलाके के ज्ञानचंद्र हजेला से पीरोड स्थित सौभाग्य मार्केट में दुकान का बैनामा कराया था। उस मार्केट में इलाके के ही रहने वाली पुष्पा बजाज और उनके भीष्म और हरीश ने भी किराए पर रहते थे। बैनामे के दौरान पुष्पा और उनके बेटों ने दुकान खाली करने के बदले 12 लाख रुपयों की मांग की। जिसके बाद देवी इसरानी ने उन्हें 12 लाख रुपए दे दिए। आरोप है कि रुपए लेने के बावजूद महिला और उनके बेटों ने दुकान खाली नहीं की जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं बाद में पता चला कि आरोपितों ने वह दुकान इलाके के प्रखर रस्तोगी को बेंच दी थी जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। मामले में देवी इसरानी ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
किराए पर मकान दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए ठगे
वहीं जालसाज ने बजरिया के मुन्नापुरवा निवासी फरजाना परवीन को बेकनगंज रेडीमेड मार्केट निवासी मुकर्रम उर्फ पप्पू ने किराए पर मकान दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। महिला ने बताया कि फरवरी में उनकी मुलाकात पप्पू से हुई थी। उस दौरान पप्पू ने किराए का मकान दिलाने के नाम पर पगड़ी के तीन लाख रुपए मांगे झांसे में आई फरजाना ने उसे डेढ़ लाख रुपए दे दिए शेष मकान दिलाने के बात देने की बात कही। तय समय बीतने के बाद भी न तो आरोपित ने मकान दिलाया और न ही रुपए लौटाने मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रोपराइटर के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
उधर बिहार छित्रवलिया इकमा सरन निवासी अमित कुमार ने रामबाग निवासी रिद्धि इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर जतिन खमीजा,चंद्रप्रकाश खमीजा व हिमांशु के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित ने बताया कि कुछ माह पहले प्रोपराइटरों ने चूरा मिल की मशीन सेट के साथ इंजीनियर भेजने की बात कर उनसे 4.73 लाख रुपए ले लिए थे। आरोप है कि तय समय के बाद छोटी व गलत मशीन भेज दी। शिकायत पर गाली गलौज और धमकी दी।