लखनऊ : कोरोना वायरस जेलों में भी पहुंच चुका है। लखनऊ जिला जेल में 12 नए बन्दी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जेल संक्रमित बंदियो की संख्या 41 पहुंच गई है। इनमें जेल डॉक्टर, जेलर, डिप्टी जेलर और फार्मासिस्ट संक्रमण की जद में आ चुके हैं।
करीब 3500 क्षमता वाली जिला जेल में कोरोना के बढ़ते मामलों से बंदियो में दहशत है। सभी संक्रमित बंदियों को सर्किल चार और जेल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। आईसीएमआर के अनुसार कोविड प्रोटोकाल के तहत बंदियों का उपचार किया जा रहा है।
वहीं आदर्श जेल के संक्रमित 8 बंदियों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अन्य दो संक्रमित जेलकर्मी भी ठीक हो गए हैं। संक्रमित सभी बन्दी जेल में ही अलग एक हॉल में आईशोलेट थे। ठीक होने के बाद अब इन्हें बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.