diwali horizontal

अवैध रूप से रेमडेसिविर की दवा बेचता पकड़ाया 12 शीशियां बरामद

0 157

मुंबई : मुंबई में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है और उसके पास से कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा रेमडेसिविर की 12 शीशियां बरामद की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अपराध शाखा ने सरफराज हुसैन को बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से पकड़ा और उसके पास से इंजेक्शन बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि एक शख्स संक्रमण रोधी दवा को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उसे पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अपराध शाखा को उसके पास से रेमडेसिविर की कम से कम 12 शीशियां मिली। अभी यह पता नहीं चला है कि वह किसे ये शीशियां बेचने जा रहा था। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढऩे के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शनों की मांग बढ़ गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को रेमडेसिविर की कीमत प्रति शीशी 1,100 से 1,400 रुपये तय की और इसकी जमाखोरी तथा काला बाजारी के खिलाफ चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.