diwali horizontal

रोजगार मेले में 122 अभ्यर्थियों का चयन, 10,000 से 21,000 तक मिलेगा वेतन।

0 620

रोजगार मेले में 122 अभ्यर्थियों का चयन, 10,000 से 21,000 तक मिलेगा वेतन।

 

लखनऊ,    ( वरिष्ठ संवाददाता: नज़र मेहदी)

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 21 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री

 

मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय

रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानाचार्य राज कुमार यादव के दिशा-निर्देशन में किया गया।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लखनऊ, इंपल्सिस मेडिसाइंस प्रा. लि., बी विन ग्लो, डीलक्स विहार, पेटीएम, एफ. एच. एच फेडरल लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उपयुक्त प्रशिक्षण व ऑनलाइन ज्वाइनिंग की सुविधा भी दी।

एम. एच. खान, ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि मेले में कुल 122 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 90 आईटीआई पास और 59 नॉन-आईटीआई अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹21,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी रोजगार मेला 31 जुलाई 2025 को पुनः आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मकबूल कादिर, जिल्लुर रहमान,अनुदेशक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.