diwali horizontal

राजधानी के 14 प्राइवेट हॉस्पिटल पूर्ण कोविड19 अस्पताल घोषित

0 171

नईदिल्ली13 अपै्रल : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में कोरोना खतरनाक गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के 14 प्राइवेट और 4 सरकारी अस्पतालों को पूर्ण रूप से कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ दिल्ली सरकार के 2 अस्पतालों को आंशिक रूप से कोरोना अस्पताल बनाया गया है। वहीं डीडीयू अस्पताल, और बीएसए हॉस्पिटल को आंशिक रूप से कोरोना अस्पताल बनाया गया है।

बताते चलें कि दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 11,491 नए मामले आए तथा 72 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 12.44 प्रतिशत हो गयी है, जो एक दिन पहले 9.43 प्रतिशत थी। दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पांच दिसंबर को 77 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी। वहीं कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और अस्पतालों में बिस्तर की कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बैंच्ट हॉल जैसे वैकल्पिक स्थानों पर कोरोना वायरस रोगियों के लिए सुविधाएं देनी शुरू की हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य जिला के जिलाधिकारी ने दरियागंज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के सामने शहनाई बैंच्ट हॉल को कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील करने का आग्रह किया था, जिसके बाद वहां 120 बस्तरों वाला कोविड-19 देखभाल केंद्र शुरू किया गया है और फिलहाल यहां करीब 23 रोगी भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जरूरत के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर अस्थायी कोविड-19 देखाभल केंद्र बनाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.