
अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में योग प्रशिक्षक अमर जीत योगी और उनके सहयोगी हरिओम योगी ने छात्र छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। पन्द्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर योग प्रशिक्षक अमर जीत योगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग, शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ्य रखने वाली विद्या है तो वहीं शिविर के प्रशिक्षक हरि ओम योगी ने योग के क्षेत्र में भविष्य बनाने के बारे में बताया। दरअसल ये 15 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पँ दीन दयाल उपाध्याय योग संस्थान लखनऊ द्वारा बीते 11 दिसम्बर से आयोजित किया जा रहा था। इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 105 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण योग शिविर में मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मुसाफिरखाना, सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।