diwali horizontal

सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की 190 वी जयंती।

0 164

लखनऊ : देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की 190 वी जयंती पर रविवार को एक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि शिक्षक स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार पटेल कार्यक्रम में पहुंचे माली सैनी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पराम् कुमार सैनी,प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी सही सभी ने उनका स्वागत किया। वही अवनीश पटेल ने माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की 190वी जयंती पर माल्यार्पण किया। वही माली सैनी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पराम् कुमार सैनी,प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी सहित सभी ने माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।वही अवनीश कुमार पटेल ने कहा की माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले एक ऐसी महिला थी जिन्होंने देश की महिलाओ के लिए काम किया माता सावित्री बाई शिक्षिका के नाम से जानी जाती है।

वही माली सैनी रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने सावित्री बाई फुले को याद करने व उनके आदर्शों को स्थापित करने के लिए मंच द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार उनकी जयंती मनाई जाती है।माता सावित्री बाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग बहुत समय से की जा रही है।आज 190 वी जयंती पर हम सब फिर से एक बार सरकार से मांग करते है वही जितने बालिका स्कूल है उसमे माता सावित्री बाई की मूर्ति लगाई जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.