diwali horizontal

लखनऊ में 19वां राष्ट्रीय जंबूरी: सीएम योगी ने तैयारियों का किया निरीक्षण

0 45

लखनऊ में 19वां राष्ट्रीय जंबूरी: सीएम योगी ने तैयारियों का किया निरीक्षण

लखनऊ: लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 23 से 29 नवंबर तक 19वें राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस आयोजन में देश और विदेश से करीब 40 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

मेहमानों के स्वागत और ठहरने के लिए बड़े पैमाने पर अस्थायी निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारत स्काउट एवं गाइड के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में 30,000 स्काउट-गाइड कैडेट और लगभग 2,000 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागियों के लिए 4,500 से अधिक टेंट, 1,600 शौचालय और 1,600 स्नानागार बनाए जा रहे हैं।

डिफेंस एक्सपो मैदान में 35,000 लोगों की क्षमता वाला एरिना स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 100 बिस्तरों वाला अस्पताल और 15 डिस्पेंसरी भी स्थापित की जा रही हैं, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी न रहे। पूरे निर्माण कार्य पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जंबूरी मेला इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। मेले के लिए 100 दुकानों का जंबूरी बाजार तैयार किया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश की बुकिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा फूड कोर्ट में एक समय में 7,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। अधिकारियों के अनुसार इस मेले से लगभग 500 परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.