
लखनऊ विकास प्राधिकरण से 21 हजार फाइलें गायब।मचा हड़कंप
लखनऊ: जानकीपुरम सेक्टर-G में 1993 में मकान बनवाया था। 2019 में इसको फ्री होल्ड करवाने के लिए LDA में आवेदन किया। पहले अधिकारियों ने चार महीने आज-कल कहकर दौड़ाया। बाद में पता चला कि प्लॉट से जुड़ी फाइल ही नहीं है। इसे लेकर LDA के वीसी और सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

2. गोमती नगर विस्तार निवासी ओम प्रकाश यादव ने LDA ने सेक्टर-6 में अपनी योजना की सड़क का चौड़ीकरण करवाने के लिए 2015 में 18 घरों का तुड़वा दिया था। इसके एवज में मलेसेमऊ में लोगों को जमीनें दी गई थीं। यहां विवाद होने के चलते लोगों ने जमीन लेने से मना कर दिया था।
बताया कि सेक्टर छह में ही अलग से जमीन दी गई। इसके एवज में उनसे अतिरिक्त भुगतान भी जमा करवाया गया। 17 भूखंड मालिकों की रजिस्ट्री करवा दी लेकिन मेरी नहीं। इसके लिए जब LDA गए तब पता चला कि मेरे भूखंड की फाइल गायब है। इस कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
LDA ने राइटर कंपनी को 1,45,449 स्कैनिंग के लिए फाइल दी थी। लेकिन कंपनी के रिकॉर्ड में 1,25,000 फाइलें ही हैं। इनमें से 1,22,000 फाइलें स्कैन करके LDA को वापस कर दी गई हैं। यानी कि 20,499 फाइलें गायब हैं। इसे लेकर LDA अधिकारियों ने खानापूर्ति के लिए कंपनी पर एफआईआर दर्ज करवा कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। समाधान दिवस सहित आम दिनों में ऐसे सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें प्लॉट से जुड़ी फाइलें गायब होने की शिकायत की गई। सूत्रों की मानें तो LDA में करीब 21 हजार फाइल गायब हैं। इसमें कई गंभीर मामलों से जुड़ीं फाइलें भी थीं। इनके पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला पा रहा है।