diwali horizontal

बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए 220 साक्षात्कार पहुंचे।

0 63

बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए 220 साक्षात्कार पहुंचे।

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में आयुर्वेद एवं यूनानी की इंटर्नशिप के लिए सोमवार को 220 दावेदार साक्षात्कार पहुंच गए। जिससे अस्पताल प्रशासन भी पशोपेश में पड़ गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इंटर्नशिप के लिए केवल 25 सीटें रिक्त है।

यानी एक सीट पर आठ दावेदार सामने आए हैं। एक सीट के लिए मारामारी के बीच साक्षात्कार और उनके चयन में आला अफसरों के पसीने छूट पड़े। बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए कुल 80 सीट हैं, जिसमें से 25 सीट अभी खाली पड़ी हैं। इन 25 सीट की इंटर्नशिप के लिए ही अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को साक्षात्कार रखा था। इसमें करीब 220 आवेदक बलरामपुर अस्पताल परिसर में साक्षात्कार देने के लिए पहुंच गए।

निदेशक डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि साक्षात्कार के बाद चयन सूची भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.