diwali horizontal

ईटौंजा मे हुई 25 हज़ार केे इनामी दुर्दान्त अपराधी से पुलिस की  मुड़भेड़

0 203
साहसिक मुठभेड़ मे शातिर लुटेरा अनिल हसंह हाडा गिरफ्तार एक फरार
लखनऊ : आईजी रेन्ज की सर्विलांस टीम और इटौजा पुलिस की संयुक्त टीम को बीती रात लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र के इटौंजा इलाके मे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईजी रेंज की सर्विलांस टीम के इन्चार्ज इन्स्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली की मध्य प्रदेश का खुूंखार अपराधी 25 हज़ार का इनामी अनिल सिंह हांडा अपने साथी के साथ किसी वारदात को अन्जाम देने की फिराक मे लखनऊ सीतापुर रोड से गुज़रने वाला है।
 इन्स्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने मुखबिर की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए अपनी टीम के सदस्यो उपनिरीक्षक सर्वेश पाल मुख्य आरक्षी आनन्द सिरोही कास्टेबिल संदीप कुटियाल, अजीत सिंह, और इन्स्पेक्टर इटौंजा अवनीश कुमार इटौजां थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला कास्टेबिल देवी सिंह और अर्पित विश्रोई के साथ इलाके की घेरा बन्दी कर ली । कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल पर सवार होकर दुर्दान्त अपराधी अनिल सिंह हांडा अपने एक अन्य साथी के साथ आता नज़र आया पहले से मुस्तैद टीम के सदस्य आनन्द सिरोही द्वारा साहस का परिचय देते हुए उसे रोकने की काोशिश की गई तो अपराधी अनिल सिंह हाडा द्वारा पुलिस की टीम पर गोली चला दी गई लेकिन पुलिस की टीम ने गोली चला रहे 25 हज़ार रूपए के इनामी बदमाश अनिल सिंह हाडा को दबोच लिया जबकि उसका साथी पुलिस से बच कर भागने मे सफल हो गया । फरार हुए बदमाश का नाम राज कुमार बताया जा रहा है।
साहसिक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए अनिल सिंह हाडा के कब्ज़े से पुलिस ने 315 बोर का एक तमन्चा और मोटर साईकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार साल 2020 मे अनिल सिंह हाडा ने अपने साथियों के साथ मिल कर सिगरेट से लदे एक कन्टेनर के चालक और क्लीनर को बन्धक बना कर कन्टेनर मे लदी करीब एक करोड़ रूपए कीमत की सिगरेट लूटी थी इसके अलावा भी अनिल सिंह हाडा द्वारा लूट की अनेक वारदातो को अन्जाम देने की बात सामने आई है। गिरफ्तार किया गया लुटेरा अनिल सिंह हाडा अक्सर उन कन्टेनरो को निशाना बनाता था जिन कन्टेनरो पर एजेन्सियों का लाख रूपए का माल लदा हुआ होता था। साहसिंक मुठभेड़ मे गिरफ्तार किए गए दुर्दान्त अपराधी अनिल सिंह हाडा के खिलाफ इटौंजा थाने पर ही डकैती और प्राण घातक हमला करने सहित तीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस अब अनिल सिंह हाडा के फरार साथी राज कुमार की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.