diwali horizontal

दहेज हत्या से सम्बन्धित 1 महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार

0 165

सीतापुर : कोतवाली पुलिस द्वारा दहेज हत्या से संबंधित वांछित 1 महिला समेत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चैहान ने बताया कि धारा 498ए, 304बी भादवि व 3ध्4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्ता केतकी पत्नी रूपनारायण एवं अभियुक्त मिथिलेश पुत्र रूपनारायण, कपिल पुत्र रूपनारायण निवासीगण ग्राम बघेलिया मजरा पटना थाना बिसवां को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों के घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण भागने की फि राक में थे इससे पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल नवीन सिंह, अमित मिश्रा, महिला कांस्टेबल दीपिका रानी की मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.