diwali horizontal

जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत एक की हालत गंभीर

0 164

सरकारी शराब के ठेके से खरीदी गई थी शराब

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला एक बार फिर से प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया है । बीती रात बंथरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में रहने वाले 33 वर्षीय सुंदर लाल रावत 22 वर्षीय मोहम्मद अनीस और 36 वर्षीय राजाराम की जहरीली देसी शराब पीने से मौत हो गई जबकि इसी गांव का रहने वाला उमेश शराब पीने के बाद बीमार हो गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है  इंस्पेक्टर बंथरा के अनुसार जिन तीन लोगों की शराब पीने से मौत हुई है उन लोगों ने देसी शराब सरकारी ठेके से खरीदी थी उन्होंने बताया कि मृतकों ने जिस शराब के ठेके से शराब खरीद कर पी थी उस शराब के ठेके से सैंपल लेने के अलावा आसपास की अन्य शराब के ठेकों को पर भी जाकर शराब के सैंपल लिए गए हैं ।

आपको बता दें कि कुछ साल पहले लखनऊ जिले के मलिहाबाद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 50 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी हालांकि लखनऊ के सभी थानों के अलावा प्रदेश के सभी थानों की पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए अक्सर अवैध देसी शराब को जप्त करती है लेकिन यहां बंथरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में जहरीली शराब पीने से जिन तीन लोगों की मौत हुई है उन लोगों के द्वारा शराब सरकारी ठेके से खरीदी जाना इंस्पेक्टर द्वारा बताया जा रहा है जो मामला काफी गंभीर है । बंथरा थाना क्षेत्र में हुई तीन लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग भी सक्रिय हो गया है आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ भी तेज कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.