
अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे 3 लोग।
Lucknow News:अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे 3 लोग। 20 मिनट बाद दरवाजा तोड़कर निकाला गया, RWA ने मेंटेनेंस कंपनी को दिया नोटिस।लखनऊ में वृंदावन योजना में एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में सोमवार देर शाम एक बार फिर लिफ्ट में खराबी सामने आई। ब्लॉक-11 की लिफ्ट अचानक रुक गई, जिसमें तीन लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे
इस दौरान लिफ्ट के भीतर घुटन और घबराहट का माहौल बन गया
फंसे हुए लोगों में एक बुजुर्ग और एक किशोर भी शामिल था।घटना के तुरंत बाद निवासियों ने SOS अलार्म और मोबाइल के जरिए मदद की गुहार लगाई स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला गया।