diwali horizontal

गरीबों के बीच बांटे गए 3 हजार कंबल,बुजुर्गों का किया गया सम्मान

0 169
सुल्तानपुर :  बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया।वही बुजुर्गों व विशिष्ट लोगो को सम्मानित भी किया गया। कंबल वितरण हलियापुर थानाध्यक्ष हलियापुर मोहम्मद अरशद खान,थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र सिंह,कुमारगंज थाना दरोगा अभिषेक सिंह,राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण किया।इन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। वहीं बुजुर्गों व विशिष्‍ट लोगों को सम्‍मानित भी किया गया।
*वरिष्ठ समाज सेवी मनोज कुमार सिंह उर्फ निर्मल सिंह की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजक द्वारा क्षेत्र से आये गरीब ,असहाय व निराश्रितो में 3 हजार कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार ने किया।इस मौके पर जितेंद्र प्रताप सिंह,अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ आशू,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ,कुँवर बहादुर सिंह,हेमन्त सिंह, कमल सिंह,विनय सिंह,विपिन मिश्रा,अतुल मिश्रा,सुधीर शुक्ला व उमाशंकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे
Leave A Reply

Your email address will not be published.