
शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी : डीएम
अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सामान्य की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रूप से ध्यान दें। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जन समस्याएं सुनी तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया
जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के सामने लगभग 32 से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें नाली विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।