diwali horizontal

LDA में 6 ब्लॉक के 348 गांव जुड़ेंगे

0 145

LDA में 6 ब्लॉक के 348 गांव जुड़ेंगे

लखनऊ:लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में 348 गांव और शामिल कर लिए जाएंगे। इसके बाद प्राधिकरण के विकास क्षेत्र का दायरा 1028 वर्ग किमी से बढ़कर 2807 वर्ग किमी हो जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन गांवों के लोग प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही मकान बनवा सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, इस विस्तार के बाद लखनऊ के 6 ब्लॉकों के सभी गांव प्राधिकरण क्षेत्र में आ जाएंगे। इससे जहां एक ओर राजधानी में योजनाबद्ध विकास को गति मिलेगी, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलन स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। LDA अधिकारियों का मानना है कि यह विस्तार लखनऊ के समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे प्राधिकरण को न सिर्फ अधिक क्षेत्रों में विकास की योजना बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि अव्यवस्थित नगरीकरण पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। प्राधिकरण जल्द ही अभी LDA क्षेत्र में कुल 307 गांव शामिल हैं, लेकिन नए प्रस्ताव के बाद यह संख्या बढ़कर 655 हो जाएगी। यानी 348 नए गांव LDA की सीमा में आ जाएंगे। साथ ही प्राधिकरण का दायरा 2807 वर्ग किलोमीटर तक फैल जाएगा। यह विस्तार राजधानी के भविष्य के विकास को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है ताकि आबादी के बढ़ते दबाव को संभालने के लिए बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और आवास योजनाएं समय पर तैयार की जा सकें। LDA पहले बाराबंकी जिले के कुछ क्षेत्रों को भी अपने दायरे में शामिल करने की तैयारी कर रहा था। इसके तहत निंदूरा, देवा और बंकी विकास खंड और नगर पालिका परिषद नवाबगंज को जोड़ने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।

इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन कुछ बिंदुओं पर सहमति न बन पाने के कारण इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राधिकरण केवल लखनऊ में ही विस्तार करे, दूसरे जिले में नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.