
तमिलनाडु में भगदड़ से 36 की मौत।
तमिलनाडु में भगदड़ से 36 की मौ।तमिलनाडु के करुर ज़िले में शनिवार (27 सितंबर 2025) को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) की रैली में एक बड़ा हादसा हो गया।

रैली के दौरान अचानक मची भगदड़ जैसी स्थिति में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। हालात के अनुसार प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी अस्पतालों से रिपोर्ट नहीं आ जाती, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आखिर किसकी लापरवाही से हुआ इतना बड़ा हादसा…

Karur stampede: कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा करुर-ईरोड हाईवे के वेलुसामिपुरम इलाके में हुआ, जहां विजय अपने ‘वेलिचम वेलियेरु’ (अर्थात्-“प्रकाश बाहर आए”) अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जिला प्रशासन ने बताया कि शाम लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर मंच के सामने खड़े हज़ारों लोग अचानक आगे की ओर बढ़ने लगे।