
4 पाकिस्तान के मौलवियों पर भड़के इंडिया के शाही इमाम।
इंडिया Live:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं पाकिस्तान के मौलवियों से पूछता हूं कि दिल पर हाथ रखकर बताओ कि क्या ऐसे लोगों पर गोली चलाना जायज है, जिसके हाथ में बंदूक न हो सके अलावा मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म को लेकर बहस नहीं करनी है. हमें समाज में तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की बात करनी है.

साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में पनप रही कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है. शादी-विवाह में फिजूलखर्ची हो रही है, लेकिन मस्जिदों के इमामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उनकी कद्र करनी चाहिए और उचित वेतन दिया है. किसी बूढ़े मां-बाप के बेटे को उनके सामने मार देना जायज है, जिसने तुम्हें नुकसान न पहुंचाया हो, अगर ये कहते हो कि ये जुल्म है, ये नाजायज है तो फिर अपनी ही हुकूमत में, अपने ही लोगों को ये बात बताओ कि पूरी दूनिया में इस्लाम बड़ा मजहब इसलिए बना कि हमने उनके सामने मुहब्बत का इजहार किया और हमने धर्म के उपर उठकर बात की.