
आशु चैधरी बोले अगर किसानों की समस्या नहीं हुई निस्तारित तो जल्द ही विधानसभा के सामने किया जाएगा प्रदर्शन
बाराबंक : उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दावा कर रही है कि किसानों की आय दोगुनी की जा रही है लेकिन किसान परेशान होते हुए आए दिन नजर आया करते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण बाराबंकी में देखने को मिला है जहां पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के हजारों कार्यकर्ताओं ने गन्ना दफ्तर में सैकड़ों धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचकर विशाल प्रदर्शन किया, इसी को लेकर शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और भारी फोर्स बल तैनात कर दी, आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष राधे रमन वर्मा ने बाराबंकी के जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को एक सप्ताह पहले एक 11 बिंदुओं का ज्ञापन देते हुए बताया था कि जनपद में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, जिसके चलते किसान परेशान है
सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बड़े बड़े व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है जिसके बदले में व्यापारियों से सरकारी धान क्रय केंद्र के संचालक व उच्च अधिकारी मोटी रकम लेकर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं जिस पर लगाम लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते किसानों ने करीब 400 ट्रैक्टर ट्राली से धान को लादकर शहरों में खड़ा कर दिया गया और अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि अगर हम लोगों की समस्या निश्चित समय पर नहीं निस्तारित की गई तो यह धान अधिकारी कर्मचारियों के कार्यालयों में और आवासों में डाल दिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार स्वयं अधिकारी कर्मचारी होंगे, तो वही इसी दौरान प्रदेश प्रभारी कुँवर उदेन्दु सिंह पटेल उर्फ आशु चैधरी ने कहा कि अगर यहां के अधिकारी कर्मचारी जनपद के किसानों की समस्या नहीं निस्तारित कर पा रहे हैं तो विधानसभा के सामने जाकर धरना प्रदर्शन करने का काम किया जाएगा, आशु चैधरी ने कहा कि बड़े बड़े व्यापारियों का धान रात के अंधेरे में सरकारी धान क्रय केंद्र के संचालक खरीद किया करते हैं लेकिन किसान सरकारी धान क्रय केंद्रों के चक्कर लगाते हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।