diwali horizontal

थैलासीमिया से पीड़ित बच्चो के लिये 47 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान

0 151

सहारनपुर : स्व0 सुशील सैनी व स्व0 मायादेवी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चो के लिये 47 रक्तदातायो ने किया रक्त दान। गाँव बनीखेड़ा मे फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे आरम्भ हुआ। रक्तदातायो ने बताया की थैलासीमिया बच्चो के लिये खूनदान करने से उन्हें बड़ा अच्छा लग रहा है और गर्व महसूस हो हो रहा है। सतीश सैनी ने बताया कि गाँव बनीखेड़ा में रक्तदान के लिए अलख जगाने वाली पूरी एफ.बी.डी. टीम बधाई की पात्र है

उन्होंने ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की और से आयोजित होने वाला क्षेत्र में ये दूसरा रक्तदान शिविर है भविष्य में हम हमेशा टीम के सहयोग के लिए तैयार रहेगे और आमजन को रक्तदान के विषय मे जो भ्रांति है उसको दूर करने के सार्थक प्रयास करते रहेंगे। एफ.बी.डी. अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यह शिविर भी गम्भीर बीमारी से पीड़ित बच्चो को ही समर्पित है आज का ये महादान वास्तव में सराहनीय है हम हृदय से सभी रक्तवीरो का आभार व्यक्त करते है और मानव सेवा के लिए टीम दिन रात सेवा के लिए तत्पर रहेगी। रक्तदान करने वालो में मुख्यतः गाँव के युवा शामिल रहे,जबकि कोरोना वेक्सीन की डोज लेने वाले बहुत से युवा रक्तदान से वंचित रहे गए,क्योंकि किसी को भी 14 दिन से अधिक समय नही हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.