
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। लेकिन रविवार की अपेक्षा सोमवार को लगभग 200 कम मामले आए हैं। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 791 नए मामले आए हैं। इस दौरान 15 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 680 रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

लखनऊ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार को पार कर गया है। इनमें से 7,174 ममाले अभी भी एक्टिव है। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें से कुछ लोग होम आइसोलेसन में रहाकर अपना इलाज करा रहे है। अबतक 20 हजार के करीब मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके है। वहीं अबतक लखनऊ में 361 लोगों की कोविड से जान जा चुकी है। सोमवार को लखनऊ में सर्विलान्स व कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 5,756 लोगो की सैम्पल टीमों द्वारा जांच की गई।
राजधानी में आए 791 नए मामलों में से आशियाना के 17, इंदिरानगर के 42, आलमबाग के 41, रायबरेली रोड और ठाकुरगंज के 23-23, तालकटोरा और हसनगंज के 19-19, गोमतीनगर के 52, कैंट और हजरतगंज के 21-21, मड़ियांव के 38, अलीगंज के 12, जानकीपुरम के 31, सरोजनीनगर के 13, विकासनगर के 35, सुशान्तगोल्फ सिटी और नाका के 15-15, बाजारखाला और गुडम्बा के 14-14, कृष्णानगर, अमीनाबाद और वजीरगंज के 10-10 पाॅजिटिव रोगी शामिल है