diwali horizontal

टप्पेबाजी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

0 61

टप्पेबाजी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

रायबरेली: रायबरेली की कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टप्पेबाजी और सोने की चेन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है।

 

पुलिस ने गिरोह की 5 महिला सदस्य सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कई सोने की चेन, ज्वैलरी और वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गिरोह को गिरफ्तार किया।

 

यह गिरोह महिलाओं की आड़ लेकर ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। 17 अक्टूबर को नया पुरवा निवासी सरोजनी सिंह और 18 अक्टूबर को ऊंचाहार निवासी संतोष सिंह के साथ चेन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपियों में शालू सिंह, बबिता सिंह, अंजू, कृष्णा, सोनतारा, नवीन सिंह और राम सिंह शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुनियोजित तरीके से घटनाओं को अंजाम देते थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.