diwali horizontal

बैसवारा कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

0 165

लालगंज/रायबरेली  :  72 वा गणतंत्र दिवस बैसवारा इंटर कॉलेज में मंगलवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय में ध्वजारोहण व  राष्ट्रगान के पश्चात  एनसीसी एनएसएस तथा  स्काउट के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य को सलामी दी सरस्वती पूजन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों अपने गीत व भाषण प्रस्तुत किए इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह ने  बीएचयू से पधारे अमनदीप के भाषण पर ₹500 तथा विद्यालय के कई छात्र एवं छात्राओं को धन राशि से पुरस्कृत किया मंच का संचालन वरिष्ठ शिक्षक स्वयंवर सिंह ने किया  प्रधानाचार्य अपने भाषण में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकता अखंडता समरसता बंधुता तथा देशहित के लिए दृढ़ संकल्पित होने की बात कही  हार्दिक बधाई व शुभकामना दी और कार्यक्रम  के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.