
फतेहपुर : भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा दिवाकर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के 75000 शैक्षिक संस्थानों को भाजपा से जोडने का काम किया जायेगा। इसके लिये प्रदेश में 322 कार्यकर्ताओं की टोली तैयार हो गई है। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुये प्रदेश संयोजक डा दिवाकर मिश्रा ने कहा कि विधानसभ चुनाव 2017 की तुलना में 2022 में भाजपा ने और अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं भाजपा द्वारा पांच सितंबर से 20 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। शिक्षण प्रकोष्ठ में शामिल प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा तकनीकी महाविद्यालय विश्वविद्यालय चिकित्सा कालेज के प्रबंधक प्रधानाचार्य प्रधाध्यापक इसमें सम्मिलित होंगे। इसके लिये प्रकोष्ठ के सभी 322 पदाधिकारी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक सितंबर मास के अंतिम सप्ताह में उन्नाव में निश्चित की गई है।
प्रांतीय बैठक के लिये मुख्य रूप में उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल को आमंत्रित किया गया है। भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मलयज शर्मा ने कहा केंद्रीय विश्व विद्यालय सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के खाली पदों को तेजी से भरने की पहल की गई है जो सराहनीय कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग लेते हुये शिक्षण संस्थानों को प्रकोष्ठ से जोडने का काम तेज गति से किया जायेगा। वहीं इससे पहले शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक बाबू राधेश्याम गुप्ता इंटर कालेज गोपालनगर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा0 दिवाकर मिश्रा भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मलयज शर्मा रहे। बैठक का संचालन जिला संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ डा0 विकास त्रिवेदी की अध्यक्षता में की। बैठक में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुडे गोविंद नारायण तिवारी राजकुमारी सोनी, जीतेंद्र मोहन चंद्रभान यादव अखिलेश कुमार शुक्ला उदय प्रताप सिंह घनश्याम पांडेय विवके मिश्रा राजेंद्र तिवारी राजवर्धन सिंह मौजूद रहे।