
लखनऊ : यूपी में बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समय बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल यहां मालगाड़ी के 8 कंटेनर पलट गए ।कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज डाउन ट्रैक पर हुआ है। मालगाड़ी प्रयागराज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही थी
वही दुर्घटना के बारे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के CPRO राजेश कुमार ने कहा, कि यह दुर्घटना आज प्रातः 6 बजकर 40 मिनट पर हुई है। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पूर्व-मध्य रेलवे की तरफ से रूट को फिर से बहाल करने की दिशा में काम चल रहा है। फिलहाल इस रास्ते पर रेल सेवाएं बाधित हैं। इस रूट से निकलने वाली ट्रेन को फिलहाल डायवर्ट किया जा रहा है।