diwali horizontal

सामूहिक विवाह में 8 जोड़े बंधे एक सूत्र में

0 178

 

रामनगर बाराबंकी :  समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रामनगर ब्लाक सभागार में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें रामनगर ब्लाक के तीन नव युगल जोड़ों ने शादी के फेरे लिए। विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभागार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला डाला। वैदिक परंपरा के अनुसार सात फेरों की रस्म हुई। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत समाज कल्याण विनोद मिश्र एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार दुबे एडीओ सहकारिता अजीत रंजन वर्मा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह इंद्र कुमार वर्मा सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधान व वर-वधूओ के परिवारी जन मौजूद थे। वही सिद्धौर ब्लाक मुख्यालय पर पांच जोड़ों का विवाह कराया गया। शासन के निर्देश पर मंगलवार को ब्लाक परिसर में समाज कल्याण द्वारा आयोजित विवाह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। विवाह गायत्री परिवार के पदाधिकारी कार्यकर्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव बाबादीन महेश प्रसाद पवन कुमार द्विवेदी कमलेश चंद्र जगत नारायण वर्मा द्वारा चांदनी का विवाह घनश्याम सुनीता का रामबरन , निशा का सुनील, प्रियंका का गोपीचंद तथा सुनीता का अमृतलाल के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

इसके साथ ही सरकार द्वारा इन जोड़ों को मुहैया कराए जाने वाली सामग्री बर्तन कपड़ा तथा 35000 हजार की चेक भी प्रदान की गई स इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण अजय पटेल, एडीओ पंचायत राम प्रकाश सिंह ए.डी.ओ. एस.बी. रवि गुप्ता समाज कल्याण सुपरवाइजर आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे। विवाह अवसर पर वर वधू दोनों पक्ष के लोगों को भोजन भी कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.