
टाटा स्टील से निकाले गए 900 लोग।
इंडिया Live: किसी भी कंपनी के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकलना कोई नई बात नहीं है. बरसों से ऐसा होता आया है. कंपनिया किसी न किसी बहाने सैंकड़ों की संख्या में समय-समय पर निकालती आई हैं. उन्हें कोई फर्क नहीं, पड़ता की इसके बाद कर्मचारी का घर-परिवार कैसे चलेगा. उन पर कई तरह की जिम्मेदारियां होतीं,

जिन्हें निभाने या पूरा करने के लिए कर्ज में डूब जाते हैं. हॉलीवुड स्टार माइकल सीन ने ऐसे 900 लोगों को सपोर्ट किया, जिन्हें टाटा स्टील ने निकाल दिया. स्टार ने सभी जो कर्ज था, उसे चुकाया. पोर्ट टैलबोट में रहने वाले इन 900 लोगों को पिछले साल सितंबर में टाटा स्टील ने निकाल दिया था. कंपनी ने यहां स्थित अपनी आखिरी ब्लास्ट फर्नेस बंद कर दी. उस समय काफी विवाद हुआ था. यह ब्रिटेन के सबसे बड़े स्टीलवर्क्स के पुनर्गठन योजना का हिस्सा था. इसके बंद होने से 2,800 लोगों की नौकरियां गई थी. इससे इनके परिवार पर आर्थिक संकट आया था. बल्कि अपनी खुद की फाइनेंस कंपनी शुरू की ताकि साउथ वेल्स के 900 लोगों की मदद की जा सके. उनके इस योगदान को चैनल 4 के अपकमिंग शो, ‘माइकल शीन्स सीक्रेट मिलियन पाउंड गिवअवे’ में दिखाया जाएगा, जो अगले हफ्ते ऑन एयर होगा. इस सीरीज में यह बताया जाएगा कि कैसे बैंक और वित्तीय संस्थान समाज के सबसे कमजोर वर्गों से लाभ कमाते हैं.