diwali horizontal

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,216 नए केस सामने आए

0 115

दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,216 नए केस सामने आए हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.35% है। पिछले 24 घंटे में 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए अब तक कुल 3,40,45,666 लोग ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.80% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.84% है जो कि पिछले 19 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे है अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। अब यह वैरिएंट भारत पहुंच चुका है। अभी तक भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं।

इनमें से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा शख्‍स दक्षिण अफ्रीका का है /भारतीय नागरिक में 21 नवंबर को लक्षण बुखार और शरीर में दर्द सामने आए थे। अगले दिन टेस्‍ट पॉजिटिव आने पर उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में कोई लक्षण नहीं नजर आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.