
सऊदी अरब और इराक की कंपनियों ने भारतीय कंपनी नायरा एनर्जी को कच्चे तेल की सप्लाई बंद कर दी है। सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने नायरा को तेल बेचना रोक दिया, वहीं इराक की सोमो ऑयल ने भी सप्लाई बंद कर दी। आमतौर पर नायरा को हर महीने करीब 20 लाख बैरल इराकी और 10 लाख बैरल सऊदी कच्चा तेल मिलता है, लेकिन अगस्त में दोनों में से किसी भी कंपनी से उसे कोई शिपमेंट नहीं मिला।
#BJP #SaudiArab #India #Iraq